लायंस इंग्लिश स्कूल में मनाई गई छत्रपति शिवाजी जयंती
लायंस इंग्लिश स्कूल में छत्रपति शिवाजी जयंती बहुत ही उत्साहपूर्वक मनाई

0
177

तपोवन, संजान : लायंस इंग्लिश स्कूल में छत्रपति शिवाजी जयंती बहुत ही उत्साहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर लायंस इंग्लिश स्कूल के माननीय सभापति महोदय श्री फतेहसिंह जी चौहाण, उप सभापति महोदय श्री ए.डी.निकम जी,  सचिव श्री ए.नारायनन जी कोषाध्यक्ष श्री विश्वेश दवे जी कार्यकारिणी के सदस्यगण, श्रीमती देवकीबा मोहन सिंह जी चौहाण कॉलेज की प्रभारी प्राचार्या , हवेली इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज़ एण्ड रिसर्च की प्रभारी प्राचार्या  एवं  लायंस इंग्लिश स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. ए .फ्राॅसिस एवं उप प्रधानाचार्या श्रीमती निराली पारीख , समस्त शिक्षकगण एवं महाविद्यालय के प्राध्यापकगण उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि  श्री फतेह सिंह चौहान जी एवं विशिष्ट अतिथि श्री ए.डी.निकम जी ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस विशेष अवसर पर छत्रपति शिवाजी  महाराज के शौर्य और वीरता की महिमामंडन करने हेतु  कविता पाठ एवं अन्य प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया । तत्पश्चात विशिष्ट अतिथि ने अपने प्रेरणादायक शब्दों से सभी का मार्गदर्शन किया एवं मुख्य अतिथि  ने अपने विचारों से सभी लोगों को अवगत कराया तथा यह संदेश दिया कि शिवाजी के पदचिह्नों पर चलते हुए हमें उनके आदर्शों का अनुकरण करना चाहिए तथा देश के लिए अपने कर्तव्यों का उचित रूप से पालन करना चाहिए यही छत्रपति  शिवाजी महाराज के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here