भारतीय जनता पार्टी दादरा नगर हवेली एवं दमन दीव के सिलवासा जिला ग्रामीण में बूथ सशक्तिकरण अभियान कार्यक्रम हुआ सफल….

0
186

तपोवन, संजान : दादरा नगर हवेली में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज सुबह 11:00 बजे प्रदेश मुख्यालय अटल भवन पर बूथ सशक्तिकरण का कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजन हुआ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा जी के निर्देश से देशभर के सभी राज्य में एवं संघप्रदेशों में बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी उपलक्ष में दानह एवं दमन दिव प्रदेश भाजपा द्वारा बूथ सशक्तिकरण अभियान के लिए प्रदेश प्रभारी श्री प्रदीप सिंह वाघेला के दिशानिर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष श्री दिपेश टंडेल जी के मार्गदर्शन और प्रदेश संगठन महामंत्री विवेक दाढ़कर एवं संयोजक महेशभाई गवित जी द्वारा दी गई सलाह पर आज बूथ सशक्तिकरण अभियान सिलवासा जिला ग्रामीण के प्रभारी नियुक्त श्री धर्मेशसिंह चौहाण जी के नेतृत्वमें १० मंडलो की एक बूथ सशक्तिकरण अभियान कार्यक्रम की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। बूथ सशक्तिकरण अभियान की इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री विवेक दाढ़कर जी, प्रदेश महामंत्री एवं बूथ सशक्तिकरण के संयोजन श्री महेश गावित जी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सिलवासा जिला ग्रामीण के बुथ सशक्तिकरण प्रभारी श्री धर्मेश जी चौहान जी, प्रदेश उपप्रमुख एवं एसटी मोर्चा प्रभारी श्री हितेश लाड जी, सिलवासा जिला ग्रामीण के जिला अध्यक्ष श्री राजेश वरठा जी, महामंत्री श्री राजेश सोलंकी जी पूर्व सांसद श्री सीताराम गवली जी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दीपक प्रधान जी बैठक में 10 मंडलो के अध्यक्ष, सभी मंडल के पदाधिकारी, बूथ कमेटी सदस्यों, प्रदेश, ज़िला के पदाधिकारीगण, सभी मोर्चा के पदाधिकारीगण, सभी चुने हुए जनप्रतिनिधि, एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता वग़ैरह उपस्थित रहे। बुथ सशक्तिकरण अभियान का मुख्य कारण यह था कि, आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले संगठन के माध्यम से सभी बूथ कीसुचारू कमिटी बनायी जाये जिसे संगठन को और गति मिले और आम जनता के बीच जाकर भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व वाली सरकार की उपलब्धियाँ को एवं जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले उसकी जानकारी देने का कार्य मंडल स्तर के कार्यकरता द्वारा पहुँचायी जाये और सबका साथ सबका विकास सब का प्रयास सबका विश्वास के ऊपर काम करने वाली भाजपा सरकार का प्रचार प्रसार हो दादरा नगर हवेली में सिलवासा जिला ग्रामीण की बैठक में कार्यकर्ताओं को भारी उत्साह देखा गया और 2024 का लोकसभा चुनाव जितने के लिए मार्गदर्शन दिया गयाप्रदेश उपाध्यक्ष एवं ग्रामीण ज़िला के प्रभारी धर्मेशसिंह चौहान ने बताया की देश में और प्रदेश में हो रहे चोतरफ़ा विकास ही आने वाले चुनाव को जीतने के लिए काफ़ी है और प्रदेश में जिस तरह प्रसासन द्वारा चलाये जा रहे जन कल्याण कारी योजना और जो कार्य पिछले ६० वर्षों में नहीं हो पा रहे थे वो सभी कम पिछले ६ सालो में देखने को मिल रहा है उसी उपलब्धि को जान जान तक पहुँचाना हमारा कर्तव्य है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here