दमण के पोलिटेक्निक कॉलेज में मनाया गया कुष्ठ रोग जागरूकता कार्यक्रम

0
166

तपोवन, संजान:राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी द्वारा कुष्ठ रोगियों को समाज की मुख्य धारा में जोड़ने के प्रयासों के चलते संपूर्ण भारत में हर वर्ष उनकी पुण्यतिथि 30 जनवरी को ‘कुष्ठ रोग निवारण दिवस’ मनाया जाता है। कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से संघ प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा 30 जनवरी से कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 13/02/2023 को संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली तथा दमण एवं दीव प्रशासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा दमण के पोलिटेक्निक कॉलेज में ‘कुष्ठ रोग जागरूकता कार्यक्रम’ आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कुष्ठ रोग के प्रति विस्तृत जानकारी दी।
उल्लेखनीय है कि दमण जिले की सभी ग्राम पंचायतों में कुष्ठ रोग के संबंध में जन जागरूकता हेतु कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा इस जागरूकता अभियान को बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान यह बताया गया कि कुष्ठ रोग कोई दैवीय प्रकोप नहीं है बल्कि अन्य बीमारियों की तरह ही एक बीमारी है। इसलिए कुष्ठ रोगियों को समाज का अभिन्न अंग समझा जाना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here