Home संघप्रदेश महाराष्ट्र जन सेवा संगठन एवं महात्मा ज्योतिबा फुले चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा देश...

महाराष्ट्र जन सेवा संगठन एवं महात्मा ज्योतिबा फुले चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा देश की पहली महिला शिक्षक और समाज सेविका सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गई

0
218

तपोवन, संजान : महाराष्ट्र जन सेवा संगठन एवं महात्मा ज्योतिबा फुले चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा देश की पहली महिला शिक्षक और समाज सेविका सावित्रीबाई फुले की 3 जनवरी को यानी आज जयंती मनाई गई जिसमे संगठन के अध्यक्ष सुनील महाजन, सचिव सुनील पाटिल, प्रवीण सोनवने, राजू पाटील शत्रुघ्न पाटिल एवं हेमंत बोरसे और अन्य संगठन के पदाधिकारियों कार्यकर्ता, महिला मौजूद रहे। महाराष्ट्र के सतारा जिले में नायगांव गांव में 3 जनवरी 1831 को सावित्रीबाई फुले का जन्म हुआ था। देश की वह पहली महिला शिक्षक थीं। इसके साथ ही भारत के पहले बालिका विद्यालय की पहली प्राचार्य भी थीं। उन्होंने अपना पूरा जीवन अस्पृश्य, महिला एवं पिछड़ों को को न्याय दिलाने में और महिलाओं को शिक्षित करने में अपना पूरा जीवन लगा दिया ऐसी शिक्षा की देवी मान ते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!