सिलवासा शिवसेना कार्यालय पर बालासाहेब ठाकरे जी का स्मृति दिवस मनाया, पुष्प अर्पित कर दी गई आदरांजलि

0
175

तपोवन,सिलवासा|| वंदनीय हिंदुहृदयसम्राट एवं शिवसेनाप्रमुख मा. श्री. बालासाहेब ठाकरे जी के दसवें स्मृति दिन के अवसर पर आज सिलवासा शिवसेना कार्यालय पर स्मृति दिन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर दानह के शिवसैनिकों एवं पत्रकारों द्वारा बालासाहेब ठाकरे जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया। कार्यक्रम में काशीनाथ पवार, राहुल सूर्यवंशी, प्रभाकर पाटिल, अरुण पाटिल, महेश शर्मा, रिचर्ड डिसूजा सहित अनेक शिवसैनिकों ने बालासाहेब ठाकरे जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी आदरांजलि दी। बता दें कि शिवसेना की नींव रखने वाले बालासाहेब ठाकरे जी ने 17 नवंबर 2012 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। आज उनकी पुण्यतिथि पर देशभर में उन्हें याद कर आदरांजलि अर्पित की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here