
तपोवन, संजान : दमण आबकारी विभाग ने अवेध शराब तस्करी के खिलाफ सख्त अभियान चला रखा है. इसी के तहत दमण आबकारी विभाग की टीम ने दिनाक 06/11/2022 शाम को 07: 00 बजे दमण के आबकारी निरक्षक अविनाश कुम्भाकर, अंकित गुप्ता और आबकारी रक्षक दर्पण पटेल , याग्नेश पटेल और जय धोड़ी दलवाडा-मारवाड़ रोड नानी दमण में पेट्रोलिंग के दोरान एक गाड़ी टाटा दीइ पिकप DD03H9455 संदेहजनक हालत में जाते हुए दिखी |आबकारी विभाग ने तुरंत उस गाड़ी का पिचा कर उसे दलवाडा-मारवाड़ रोड पे रोक कर तलाशी लि| इस औचक जांच में आबकारी विभाग ने कुल 6132 शराब की बॉटल्स और गाड़ी टाटा दीइ पिकप DD03H9455 जप्त की है |
इसी क्रम में आबकारी विभाग द्वारा दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव उत्पाद शुल्क अधिनियम, 1964 और शुल्क नियम 2020 के तहत केस दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई जारी है।


