सिनेमा घरों सफलता पूर्वक चल रही है अवनी मोदी की बहू चर्चित फिल्म ‘मोदी जी की बेटी’,आतंकवाद, जिहाद के साथ कामेडी का तड़का ।

0
192

तपोवन, संजान : यह फिल्म मोदी जी की बेटी एक लड़की की कहानी है जो पाकिस्तान जाकर भारत को गौरवान्वित करती है। अवनी इस फिल्म में मुख्य किरदार में नजर आएंगी। इसमें मौजूदा राजनीति मसलों व हालातों का ताना-बाना बुना गया है, जो दिलचस्प ही नहीं रोमांचित करने वाला है।अब वक्त आ गया कि पड़ोसी मुल्क को करारा जवाब दिया जाए….
फिल्म हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच के तनाव और सोच को दर्शाती है। भारत हमेशा से ही पड़ोसी मुल्क के दोगलेपन रवैय को बर्दाश्त करता आया है। अब वक्त आ गया है कि उसका करारा जवाब दिया जाए ताकि वे दोबारा भारत से उलझने की हिम्मत जुटा न पाए। यह फिल्म रिमेक या बायोपिक जैसे पुराने कॉन्सेप्ट पर आधारित नहीं है। अब दर्शकों को इस फिल्म के जरिए नया नजरिया देखने को मिलेगा।एइ क्रिएटिवस की इस फिल्म की कहानी में गंभीरता के साथ-साथ ढेर सारी कॉमेडी भी है। फिल्म में अवनि मोदी कैसे पाकिस्तान पहुंच जाती है। वहां कैसे पूरे पाकिस्तान पर भारी पड़ती है यह सब कुछ दिखाया गया है। इस फिल्म में आतंकवाद और जिहाद जैसे जटिल मुद्दों को भी फोकस किया गया है। इसमें काफी सारे ट्विस्ट और टर्न हैं, जो फिल्म को दिलचस्प मोड़ पर ले आते है। गौरतलब है कि अवनि मोदी इससे पहले काफी सारी तमिल और गुजराती फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। बॉलीवुड में उनकी डेब्यू फिल्म मधुर भंडारकर निर्देशित कैलेंडर गर्ल रहीं, जिसमें उनका काम सराहा गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here