रोटरी क्लब आफ दमण द्वारा महिलाओं के लिए ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर के निदान के लिए कैंप का आयोजन किया गया

0
171

तपोवन, संजान : तारीख 23 से 25 सितंबर तक रोटरी क्लब आफ दमण द्वारा महिलाओं के लिए ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर के निदान के लिए कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में 23 और 24 ऐसे 2 दिन में करीबन 200 महिलाओं ने टेस्ट करवाया, और कल तारीख 25 को भी करीबन 100 महिलाओं का निदान टेस्ट होगा। इस तरह की इतने मोटे पैमाने में होने वाला दमण का यह पहला अनुभव होगा।
यह कैंप श्री माछी महाजन स्कूल के प्रांगण में प्रथम 2 दिन के लिए और दिलीप नगर ग्राउंड में 25 तारीख को आयोजित किया गया यह प्रोजेक्ट के डायरेक्ट डॉक्टर कृष्णा दमानिया और प्रोजेक्ट चेयर श्री नितिन बुला की अगुवाई में आयोजित किया गया।इतने बड़े समाज कल्याण के लिए किए जाने वाले भागीरथ कार्य को अंजाम देने के लिए कई लोगों ने अपना योगदान दिया।
रोटरी क्लब ऑफ दमन के प्रमुख श्री रविन्द्र सिंघ धामी और सचिव और श्री विश्वजीत बोराटे ने क्लब की ओर से आर्थिक सहाय के लिए श्री मुकेशभाई भाठेला (कोड़ा फलिया), लंदन निवासी श्रीमती नर्मदाबेन नरसिंहभाई दयनीया और समस्त गुजराती ब्राह्मण समाज – दमण के साथ साथ श्री माछी महाजन और दिलीप नगर की मैनेजमेंट कमिटी और क्लब के सभी मेंबरान को बधाई देते हुए धन्यवाद व्यक्त किया। इस मौके पर क्लब की और से कैंप में अपना बहु मूल्य समय देने के लिए उपस्थित सभी सेवा कर्मियों, डॉक्टर्स को प्रमाण पत्र देकर नवाजा गया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here