

तपोवन, संजान : भारतीय जनता पार्टी दादरा नगर हवेली एवं दमन दिव प्रदेश की टिम ने प्रदेश के अध्यक्ष श्री दीपेश टंडेल जी की अध्यक्षता में एवं भाजपा की राष्ट्रीय सचिव श्रीमती विजया राहटकर जी की प्रेरक उपस्थिति में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी.नडा जी के दिल्ली स्थित निवास्थान पर उनसे भेट की।
संघप्रदेश दानह एवं दमन दिव प्रदेश भाजपा में हालही में विलीनीकरण हुए JDU दल के संगठन और दानह ज़िला परिषद के १५ सदस्य की दिल्ली मुलाक़ात की टिम में प्रमुखरूप से उपस्थित रहे। भाजपा में सभी नये जुड़े सदस्यों का खेस पहनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने स्वागत किया एवं कहा की…. आप सभी का भाजपा परिवार में में स्वागत करता हु आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की विकास यात्रा में आप सब जुड़े और देश का और आपके प्रदेश के विकास में आपका अमूल्य सहयोग दे एसी आशा अपेक्षा में रखता हु।
इस अवसर पर उपस्थित भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री बी.एल.संतोष जी ने कहा की अभी हम सेवा सप्ताह देश भर में मना रहे है आप सभी अपने क्षेत्र में इस अभियान के माध्यम से राष्ट्र सेवा और जनसेवा के कार्य में जुट जाये।समाज के अंतिम पंक्ति में बेठे व्यक्ति की हम चिंता करते है आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी की योजना पर आप सभी ने काम करना है स्थानीय प्रशासन अपनी तरह सरकारी काम करे लेकिन हमे संगठन के माध्यम से योजनाओं को जनजन तक पहुँचाना है। किस प्रकार से भाजपा की शैली में काम करना है वह आपको संगठन के साथ संकलन से ज्ञात हो जायेगा मेरी आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएँ।
केन्द्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी ने प्रतिनिधि मंडल से मुलाक़ात कर सभी का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कहा की मेंने पिछले दिनो आपके प्रदेश में बहुत समय बिताया है मुजे उसके कई सुखद अनुभव हुए है।में हमेशा आपके प्रदेश के साथ आत्मीयता से जुड़ा रहूँगा आप महेनत करे दल को, प्रदेश को और राष्ट्र की मज़बूती के लिए काम करे।मेरे योग्य कोई काम हो में हमेशा तत्पर रहूँगा और मुजे ख़ुशी होगी दानह की समस्याओं का निराकरण करते हुए।
आज के प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख उपस्थिति में दमन ज़िला पंचायत के अध्यक्ष श्री नवीन भाई पटेल,प्रदेश महामंत्री श्री मनीष देशाई, श्री महेश गावित,प्रदेश के नवनियुक्त श्री धर्मेश सिंह चौहान,दानह ज़िला पंचायत की अध्यक्षा श्रीमती निशा भावर,उपाध्यक्ष श्री दीपक प्रधान वग़ैरह उपस्थित रहे।।





