Home संघप्रदेश संत निरंकारी मिशन द्वारा सिलवासा के लवाछा स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन...

संत निरंकारी मिशन द्वारा सिलवासा के लवाछा स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में आयोजित ‘रक्तदान शिविर’ में 260 श्रद्धालुओं ने किया रक्तदान

0
188

तपोवन, संजान : सिलवासा के लवाछा स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में “रक्तदान शिविर” का आयोजन*15 अगस्त 2022ः सिलवासा,* सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन आशीर्वाद द्वारा ब्रांच सिलवासा में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन (संत निरंकारी मिशन का सामाजिक विभाग) द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सन्त निरंकारी मिशन के संतो एवं अन्य श्रद्धालु भक्त एवं सेवादारों द्वारा निःस्वार्थ भाव से रक्तदान किया गया। रक्त एकत्रित करने हेतु सिलवासा की रेडक्रॉस ब्लड बैंक की टीम उपस्थित हुई। इस शिविर का उद्घाटन आदरणीय संत निरंकारी मिशन सूरत ज़ोन-30 के ज़ोनल प्रभारी श्री ओंकार सिंह जी द्वारा किया गया। उन्होंने रक्तदान शिविर में सम्मिलित होने वाले रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया एवं जनकल्याण के लिए की गई उनकी सच्ची सेवा की प्रशंसा भी की। इस अवसर पर उन्होंने कहा की- 15 अगस्त को संत निरंकारी मिशन "मुक्ति पर्व दिवस" मनाता हैं। इस के साथ ही आज यहां मानवता का महान कार्य "रक्तदान शिविर" का आयोजन किया गया है। इसके अतिरिक्त सिलवासा सेक्टर के संयोजक श्री विनोदभाई माह्यावंशी जी द्वारा रक्तदान शिविर में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों सहित डाॅक्टर एवं उनकी टीम का तथा रक्तदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने बताया कि मिशन द्वारा प्रथम रक्तदान शिविर का आयोजन दिल्ली में वर्ष 1986 के नवम्बर माह में, वार्षिक निरंकारी सन्त समागम के अवसर पर किया गया जिसमें बाबा हरदेव सिंह जी ने इस शिविर का उद्घाटन किया और यह मुहिम मिशन के अनुयायियों द्वारा निरंतर पिछले 36 वर्षो से चलायी जा रही है जिसमें अभी तक 7,317 रक्तदान शिविरों से 12,10,440 युनिट रक्तदान जनकल्याण की भलाई हेतु एकत्रित किया जा चुका है। बाबा हरदेव सिंह जी ने मानवता को यह संदेश दिया कि - ‘रक्त नालियों में नहीं इन्शान की नाड़ियों में बहना चाहिए।’ संत निरंकारी मिशन के भक्तजन इस संदेश को चरितार्थ करते हुए दिन रात मानवमात्र की सेवा में तत्पर है और वर्तमान सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के निर्देशानुसार इस मुहिम को निरंतर और आगे बढ़ाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!