Home देश इतिहास रचने से बस एक कदम दूर हैं गौतम अडानी

इतिहास रचने से बस एक कदम दूर हैं गौतम अडानी

0
195

तपोवन, संजान : दुनिया के टॉप-5 सबसे अमीर शख्स में एशिया के सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी ने अब अपना दबदबा बना लिया है। गौतम अडानी अब केवल भारत और एशिया महाद्वीप के ही सबसे अमीर व्यक्ति नहीं है बल्कि अब वे विश्व के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में चौथे स्थान पर आ गए हैं। फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर्स इंडेक्स (Forbes Real Time Billionaires) के आंकड़ों के अनुसार अब गौतम अडानी 127 बिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ बिल गेट्स को पीछे छोड़ते हुए विश्व के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।अडानी की इस व्यवसाय की कौशलता और उनकी संपत्ति में बढ़ोतरी को देखते हुए इस बात से कोई इंकार नहीं कर सकता कि वे जल्द ही विश्व के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति अमेज़न कंपनी के मालिक जेफ बेजोस को पीछे कर उनका स्थान हासिल करते हुए तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन जायेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!