लायंस इंग्लिश स्कूल में 69वाँ मुक्ति दिवस समारोह।

0
165

तपोवन, संजान : लायंस इंग्लिश स्कूल के प्रांगण में दादरा नगर हवेली का 69वाँ मुक्ति दिवस प्रेम व जोश के साथ  मनाया गया। इस अवसर पर लायंस इंग्लिश स्कूल के माननीय सभापति महोदय, कार्यकारिणी के सदस्यगण ,देवकी बा मोहन सिंह जी चौहान कॉलेज की प्राचार्या जी ,हवेली इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज एण्ड रिसर्च कॉलेज की उप प्राचार्या जी एवं लायंस इंग्लिश स्कूल के प्रधानाचार्य जी ,उप प्रधानाचार्या जी एवं शिक्षक गण उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में  संयुक्त सचिव श्री हीरा भाई पटेल ने ध्वजारोहण किया । तत्पश्चात राष्ट्रगान एवं झंडा गीत गाया गया । इस मुक्ति दिवस के अवसर पर शिक्षकों द्वारा देश प्रेम को व्यक्त करते हुए कुछ कृतियाँ प्रस्तुत की गईं । मुक्ति दिवस के पावन अवसर पर विद्यालय परिसर देश-प्रेम से ओत-प्रोत हो गया था। विशिष्ट अतिथि महोदय ने अपने भाषण में दादरा नगर हवेली को मुक्ति किस प्रकार मिली यह बताते हुए इस क्षेत्र के इतिहास से बखूबी अवगत कराया। सभापति महोदय ने भाषण के माध्यम से दादरा नगर हवेली को मुक्ति किस प्रकार मिली इससे जुड़े ज्ञानवर्धक तथ्यों से अवगत कराया। साथ ही उन्होंने देश के विकास एवं प्रगतिशीलता की भी बात कही।अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here