
तपोवन, संजान :पात्रा चाल घोटाले में शिवसेना सांसद संजय राउत को राहत नहीं मिली है। कोर्ट की सुनवाई के बाद उन्हें 4 अगस्त तक के लिए रिमांड पर लिया गया है। ईडी ने अदालत से आठ दिन की रिमांड मांगी थी लेकिन वह चार अगस्त तक ईडी की हिरासत में रहेगे।
ईडी ने कल शाम संजय राउत को उनके घर से हिरासत में लिया। इसके बाद उन्हें आधी रात को गिरफ्तार कर लिया गया। आज सुबह मेडिकल परीक्षण करने के बाद ईडी उन्हें अदालत ले गई, जहां लंबी सुनवाई हुई। वहीं ईडी का कहना है कि संजय राउत जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं।
आज महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने संजय राउत का खुलकर समर्थन किया है। पात्रा चाल घोटाला मामले में गिरफ्तार राज्यसभा सांसद संजय राउत के घर उद्धव ठाकरे पहुंचे। उद्धव ठाकरे पार्टी नेता के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की।
वह सोमवार दोपहर संजय राउत के भांडुप स्थित बंगले मैत्री पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। इस तरह उद्धव ठाकरे ने संदेश दिया है कि वह मुश्किल समय में संजय राउत के साथ हैं और उन्हें अकेला नहीं छोड़ा है।




