
तपोवन, संजान : दादरा नगर हवेली दमन दीव बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपेश टण्डेल,वलसाड़ सांसद डॉ के सी पटेल,दमन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तरूणा बेन पटेल और उत्तर भारतीय अग्रनियो ने ट्रेन का स्वागत करके हरी झंडी दिखाकर किया रवाना.
उत्तर भारत की बहुप्रतीक्षित लोकप्रिय ट्रेन 19091/19092 गोरखपुर हमसफ़र एक्सप्रेस का सोमवार 25 जुलाई से वापी मे ठहराव शुरू हुआ. ट्रेन के निर्धारित ठहराव समय सुबह 7.12 बजे पहली बार वापी पहुंचते ही उपस्थित सैकड़ों लोगों ने ट्रेन के ऊपर पुष्पवर्षा करके,भारतमाता की जय के नारे लगाकर ट्रेन का स्वागत किया.
हमसफर एक्सप्रेस के पायलटो और अन्य रेल्वे स्टाफ को अंगवस्त्र पहनाया गया,फिर नारियल व तुलसी भेंटकर मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया.
इस अवसर पर कई राजनैतिक और सामाजिक अग्रणी वापी स्टेशन पहुचें थे l
मुख्य रूप से दादरा नगर हवेली दमन दीव बीजेपी प्रदेश
अध्यक्ष दीपेश टण्डेल,वलसाड़ सांसद डॉ के सी पटेल,दमन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तरूणा बेन लालू भाई पटेल,विकास बाबु पटेल,महेश टण्डेल,बलवंत यादव,कृपाशंकर राय,रेखा त्रिपाठी, हिना पारेख,अमिता देसाई, सिलवासा बीजेपी पदाधिकारी मनीष देसाई, आशीष ठक्कर,अनिल दीक्षित,द्वारिका पांडेय,धर्मेंश ठक्कर,संदीप तिवारी,बी के त्रिपाठी,व्यास दीक्षित,विशाल सिंह व अन्य,वापी के सामाजिक अग्रणी व बीजेपी नेता मुकेश सिंह ठाकुर,सच्चिदानंद तिवारी,रवीन्द्र पांडेय,मुकेश तिवारी,रतिकांत तिवारी इत्यादि ने ट्रेन का स्वागत किया और जयकारे के साथ हरी झंडी दिखाकर वापी से गोरखपुर के लिए रवाना किया.
ज्ञातव्य हो कि इस ट्रेन के वापी रुकने से अब दादरा नगर हवेली,सिल्वासा,दमन,वापी,
उमरगाम और आसपास के गांव शहर सीधे प्रयागराज, वाराणसी,मऊ,देवरिया होते हुए गोरखपुर से जुड़ गए है.
इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में सक्रिय योगदान देने वालों में उत्तर भारतीय सेवा संघ के अध्यक्ष कृपाशंकर राय,शिवाजी तिवारी,महेन्द्र दुबे,जितेंद्र कुशवाहा,बृजेश मिश्रा,रसिकलाल तिवारी,रेखा त्रिपाठी, विपिन मिश्रा,अमर यादव,उत्तर भारतीय साँस्कृतिक सेवा समिति के अध्यक्ष बलवंत यादव,अशोक सिंह,शांतिभूषण मिश्रा,पी के पांडेय और अनेकों उत्तर भारतीय संस्थाएं व नागरिक प्रमुख रूप से सक्रिय रहे.
उत्तर भारत के इस रूट के लिए ट्रेन सुविधा के लिए वर्षों से प्रयासरत सामाजिक अग्रनियो अखिलेश मिश्रा,अनिल दीक्षित,सुभाष तिवारी,एस के शुक्ला,दिवाकर त्रिपाठी,कृपाशंकर राय,बलवंत यादव,नीरज पांडेय,शिवकुमार सिंह,द्वारिकानाथ पांडेय और अन्य सभी उत्तर भारतीयों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी,प्रदेश बीजेपी प्रभारी विजया राहतकर,बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपेश टण्डेल,दमन दीव सांसद लालू भाई पटेल व संगठन मंत्री विवेक ढाढकर जी का हार्दिक आभार माना है.




