Home संघप्रदेश माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने डी-कमीशन्ड आईएनएस खुकरी पी-49 का...

माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने डी-कमीशन्ड आईएनएस खुकरी पी-49 का किया लोकार्पण

0
189

तपोवन, संजान :
माननीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने आज अपने दीव दौरे के दौरान दीव में स्थित भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्त आईएनएस खुकरी पी-49 का लोकार्पण किया। गृहमंत्री जी के कर कमलों से इस शीप के लोकार्पण के साथ ही दीव के इतिहास में एक और अविस्मरणीय नाम जुड़ गया। भारत में 3डी संघ प्रदेश का दीव जिला एकमात्र ऐसा जिला है, जहॉ भारतीय नौ सेना से सेवानिवृत शीप को सैलानियों के लिए प्रदर्शित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि आईएनएस खुकरी पी-49 भारतीय नौ सेना के आईएनएस खुकरी श्रेणी का पहला स्वदेशी निर्मित मिसाइल कार्वेट है जिसे मझगॉंव डॉकीयार्ड में बनाया गया था। इस जहाज को 23 अगस्त 1989 को भारतीय नौसेना में कमीडन्ड (शामिल) किया गया था और इसे पश्चिमी और पूर्वी दोनों बेड़े का हिस्सा होने का गौरव प्राप्त था। यह भारतीय नौ सेना में 32 साल तक शानदार सेवा देने के बाद डी–कमीशनड हुआ। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दीव के प्रति अगाध प्रेम और प्रदेश के लोग के प्रति आदर व सम्मान की भावना ही थी कि उन्होंने इस युद्धपोत को दीव में स्थापित करने की मंजूरी प्रदान की। पी-49 डी-कमीशन्ड शीप को विशाखापत्तनम से दीव लाया गया है और आज माननीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने अपने कर कमलों से इसका लोकार्पण कर दीववासियों के साथ साथ देशी-विदेशी सैलानियों को यह अनुपम उपहार दिया है। माननीय गृहमंत्री जी ने पूरे शीप का अवलोकन किया और वहॉ उपलब्ध सैन्य उपकरणों एवं साधन सामग्रियों का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ गोवा के मुख्यमंत्री श्री प्रमोद सावंत तथा संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमण एवं दीव एवं लक्ष्यद्वीप के प्रशासक श्री प्रफुल पटेल और अलग अलग राज्यों के मंत्रीगण मौजूद रहे।
ज्ञातव्य है कि इस जहाज के दीव में स्थापति होने तथा आज लोकार्पण के साथ ही यह यह स्थल सैलानियों का आकर्षण का केन्द्र बन जायेगा और दीव में आनेवाले सैलानी भारतीय सेना की वीरता, पराक्रम और बलिदान से परिचित होंगे और उनके अंदर भी राष्ट्रप्रेम और देश सेवा की भावना जाग्रत होगी। निश्चय ही इस जहाज के दीव में प्रदर्शन हो जाने से दीव में पर्यटन को और अधिक गति मिलेगी और पर्यटकों की संख्या मे निश्चय ही अभिवृद्धि होगी। इसके बाद माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह आदर्श स्मारकों में शामिल दीव किला गए जहॉ दीव किला की ऐतिहासिता से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर माननीय गृहमंत्री जी के साथ गोवा के मुख्यमंत्री श्री प्रमोद सावंत तथा संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमण एवं दीव एवं लक्ष्यद्वीप के प्रशासक श्री प्रफुल पटेल भी साथ रहे। गृह मंत्री के दीव दौरे के मद्देनजर दीव किला को रोशनी से सजाया गया था और जगह जगह पर म्यजिकल संगीत की धुने बज रही थी। रोशनी में नहाया किला का विहंगम दृश्य देखते ही बन रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!