भारतीय जनता पार्टी दादरा नगर हवेली एवं दमन दिव प्रदेश के “डोकटर सेल” द्वारा “विश्व तंबाकू निषेध” दिवस के अवसर पर “ओरल केन्सर डिटेंकशन केम्प” का आयोजन किया

0
240

तपोवन, संजान: भारतीय जनता पार्टी दादरा नगर हवेली एवं दमन दिव प्रदेश के “डोकटर सेल” द्वारा प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष श्री दीपेश टंडेल जी के निर्देश से एवं प्रदेश भाजपा की प्रभारी व राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती विजया राहटकर जी के मार्गदर्शन में नानी दमन स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय पर “विश्व तंबाकू निषेध” दिवस के अवसर पर “ओरल केन्सर डिटेंकशन केम्प” का आयोजन किया गया। प्रदेश भाजपा डोकटर सेल के अध्यक्ष श्री ड़ो.बिजल कापडीया जी की अध्यक्षता आयोजित इस कार्यक्रम में वैदिक डेण्टल कोलेज के द्वारा डेण्टल चेकअप भी किया गया।
तक़रीबन 50 से ज़्यादा लाभार्थीओ ने केम्प में हिस्सा लेकर अपनी जाँच करवाई।
कार्यक्रम में उपस्थित महानुभावो में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री दीपेश टंडेल, प्रदेश भाजपा डोकटर सेल के अध्यक्ष श्री ड़ो.बिजल कापड़िया,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री बी.एम.माछी वग़ैरह उपस्थित रहे।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here