भाजपा दमन शहर मंडल के महामंत्री श्री मनीष बाबूभाई टंडेल को भारत सरकार के मत्स्य मंत्रालय के “राष्ट्रीय मत्स्य बोर्ड में सदस्य के रूप ने मनोनीत किया गया है

0
192

तपोवन, संजान:
भारतीय जनता पार्टी दादरा नगर हवेली एवं दमन दीव प्रदेश के दमन शहर मंडल के महामंत्री श्री मनीष बाबूभाई टंडेल को भारत सरकार के मत्स्य मंत्रालय के “राष्ट्रीय मत्स्य बोर्ड में सदस्य के रूप ने मनोनीत किया गया है।
प्रदेश भाजपा कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपेश टंडेल जी की अध्यक्षता में आयोजित एक कार्यक्रम में श्री मनीष टंडेल को पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया गया एवं आनेवाले दिनो में माछीमार समुदाय के लिए विशेष उत्साह से काम करने की शुभकामनाएँ दी गई।

श्री मनीष टंडेल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए अपने उदबोधन में कहा की मेरी नियुक्ति के लिए में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी.नड्डा जी ,केन्द्रीय मंत्री श्री परसोतम रूपाला जी,आदरणीय विजया ताई जी एवं हमारे प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपेश टंडेल जी का हृदयपूर्वक धन्यवाद व आभार व्यक्त करता हूँ।हमारे प्रदेश दमन दिव के माछीमार भाईओ की प्रत्येक समस्याओ को में भारत सरकार की राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड की बेठको में रखकर उसका तत्काल निराकरण हो एसे निष्ठापूर्वक प्रयास करूँगा।।

कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा की प्रभारी एवं भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती विजया राहटकर जी, प्रदेश के महामंत्री मनीष देशाई, प्रदेश मंत्री जीगनेश पटेल,कार्यालय मंत्री प्रकाश टंडेल,दमन ज़िला भाजपा अध्यक्ष श्री अस्पी दमनिया,सिलवासा नगरपालिका के अध्यक्ष श्री राकेश सिंह चौहान वगेरह उपस्थित रहे।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here