भाजपा दादरा नगर हवेली एवं दमन दीव द्वारा प्रदेश के सभी मंडलो में डॉ. बाबा साहब अंबेडकर जी की 131 वी जन्म जयंती मनाई गई….

0
166

तपोवन,संजान:दिनाँक 14/04/2022 को भारतीय जनता पार्टी दादरा नगर हवेली एवं दमण दीव द्वारा आज प्रदेश के सभी मंडलों में भारतरत्न डॉ.बाबा साहब अंबेडकर जी की 131 वी जन्मजयंती मनाई जा रही है,जगह जगह पर बाबा साहब की तस्वीर को पुष्पांजलि व उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है,आज के दिन पार्टी के कार्यकता सेवा सप्ताह यज्ञ कार्यक्रम के अंतर्गत विविध सेवाकीय कार्य कर रहे है।
भाजपा के प्रदेश कार्यालय नानी दमण पर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष श्री दीपेश टंडेल की अध्यक्षता में आयोजित एक कार्यक्रम में दमण दीव के सांसद श्री लालुभाई पटेल की विशेष उपस्थिति रही,बाबा साहब की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद दमण के अनुसूचित जाती समाज के वरिष्ठ नागरिक श्री मणिलाल कॉन्ट्रेक्टर,श्री नगिन कबीरिया,श्री परेश भाई दमनिया का पुष्पगुच्छ देकर एवं शॉल पहेनाकर उनका आदर के साथ सम्मान कीया गया।
कार्यक्रम के अंत में अपने संदेश में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री दीपेश टंडेल ने कहा की डॉ.भीमराव अंबेडकर ने एक ऐसे भारत की कल्पना की थी जहां सभी नागरिकों को कानून के तहत समान माना जाए डॉ.भीमराव अंबेडकर को भारतीय संविधान के पिता के रूप में सम्मानित किया गया है,क्योंकि उनकी अध्यक्षता में ही संविधान सभा ने दुनिया का सबसे लंबा लिखित संविधान तैयार किया था।
अंबेडकर जयंती को मनाने के पीछे का कारण जातिगत भेदभाव और उत्पीड़न जैसी सामाजिक बुराइयों से लड़ने में एक न्यायविद के समर्पण को याद करना है।
यहाँ बाबा साहब द्वारा कही गई कुछ बाते बताई गई,जिसे भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ताओ को अपने जीवन में उतारना चाहिए।
बाबा साहब सामाजिक समरसता के आग्रही थे,उन्होंने कहा था की समानता एक कल्पना हो सकती है,लेकिन फिर भी इसे एक गवर्निंग सिद्धांत रूप में स्वीकार करना होगा,शिक्षित बनो,संगठित रहो वह लोग इतिहास नहीं बना सकते जो इतिहास भूल जाते है।आज केन्द्र की हमारी मोदी सरकार अंत्योदय के सिद्धांतों पर चल रही है,जिसका प्रमुख उदेश्य ही यही है की समाज के अंतिम छोड़ की अंतिम पंक्ति के अंतिम स्थान पर खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओ का लाभ पहुँचना चाहिए और सभी लोग देख रहे है की सरकार की ढेर सारी योजनाए इस कार्य में सफल हुई है।
दमण दीव के सांसद श्री लालुभाई पटेल ने अंबेडकर जयंती की सभी प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामना दी है।
आज प्रदेश के चारों जिला के तकरीबन 40 से ज्यादा मंडलों में भाजपा के कार्यकर्ताओ द्वारा कार्यक्रम किए गए,इस अवसर पर कई जगह नोटबुक वितरण,पक्षीओ को पानी पीने का मिट्टी का बर्तन एवं कलेंडर बाटे गए। आज के कार्यक्रम में अन्य उपस्थितों में श्री बकुल देशाई,दमण जिला भाजपा अध्यक्ष असपी दमनिया,रमेशभाई पामसी,आशीष पटेल,बालूभाई पटेल,प्रकाश टंडेल और अनेक लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here