सबसे अधिक चिंता का विषय पंजाब है, जहां भाजपा जैसी राष्ट्रवादी पार्टी को पूरी तरह खारिज कर दिया गया है : संजय राउत

0
218

शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा, “बीजेपी को बड़ी जीत मिली है, यूपी उनका राज्य था फिर भी अखिलेश यादव की सीटें बढ़ गई है। हम लोग खुश हैं, हार-जीत होती रहती है। आपकी खुशी में हम भी शामिल हैं।”संजय राउत ने पंजाब में भाजपा की हार पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा, “आप हमें बार-बार बोलते हो कि शिवसेना को यूपी में कितनी सीटें मिलीं? यूपी में कांग्रेस और शिवसेना की जो हार हुई है उससे बुरा हाल आपका पंजाब में हुआ है। इस बारे में आप थोड़ा देश को मार्गदर्शन दीजिए। चिंता का विषय ये हैं कि पंजाब में बीजेपी जो एक राष्ट्रीय पार्टी है उसे पंजाब की जनता ने पूरी तरह से नकारा है। पीएम मोदी, गृह मंत्री और रक्षा मंत्री ने वहां जमकर प्रचार किया फिर भी बीजेपी क्यों हार गई?”संजय राउत ने कहा, “बीजेपी 4 राज्यों में जीती है। हमें परेशान होने की कोई बात नहीं है, हम आपकी खुशी का हिस्सा हैं। भाजपा नेता ये बताएं कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री चुनाव क्यों हार गए? गोवा में तो 2 उपमुख्यमंत्री हारे गए। सबसे अधिक चिंता का विषय पंजाब है, जहां भाजपा जैसी राष्ट्रवादी पार्टी को पूरी तरह खारिज कर दिया गया है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here