प्रशासन के पोलियो अभियान में सहभागिता निभाते हुए दामिनी वुमेंस फाउंडेशन ने निभाया सामाजिक दायित्व – बूथ पर पहुंचकर बच्चों को पिलवाई दो बूंद जिंदगी की

0
188

तपोवन,संजान : दी. 27 फरवरी से एक मार्च तक पल्स पोलियो अभियान शुरू किया गया है । इस अभियान के तहत जिले के 0 से 5 वर्ष आयु तक के बच्चों को पोलियो ड्राप्स पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है ।इस पोलियो अभियान में दमन की सामाजिक महिला संस्था दामिनी वुमेंस फाउंडेशन ने सहयोग दिया ।
दमण – दीव एवं दानह में प्रशासक प्रफुल पटेल के सीधे मार्गदर्शन में दो बूंद जिंदगी की पिलाई गई । दो बूंद पोलियो के , देश में पोलियो पर जीत रहे बेकरार सूत्र को सार्थक बनाने के उद्देश्य के साथ दामिनी वुमेंस फाउंडेशन की चेर पर्सन सिंपल टंडेल देखरेख में उनकी टीम ने पोलियो अभियान में भागीदारी निभाई।


पोलियो अभियान में जिला प्रशासन का सहयोग करते हुए दामिनी वुमेंस फाउंडेशन ने अपना सामाजिक उत्तरदायित्व को निभाया । इस मौके पर पोलियो अभियान में खुद चेयरपर्सन सिंपल टंडेल ने पहुंचकर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई।दमन स्वास्थ्य विभाग की ओर से दो बूंद जिंदगी पोलियो अभियान के लिए कई जगह बूथ बनाए गए थे। दामिनी वुमेंस फाउंडेशन की चेरपेर्सन सिंपल टंडेल ने दमन वासी से अपील करते हुए सभी माता – बहनों एवं भाईयों से कहा कि वे अपने 0 से पांच वर्ष आयु तक के बच्चों को पोलियो प्रतिरक्षण ड्राप्स पिलाये । ताकि प्रदेश एवं देश को पोलियोमुक्त बनाया जा सके । गौरतलब है कि दामिनी वुमेंस फाउंडेशन हमेशा सेवाकीय कार्यो के साथ – साथ जिला प्रशासन के सामाजिक कार्यो एवं अभियान में भागीदारी निभाता है । दामिनी वुमेंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन का लक्ष्य महिलाओं को आत्मनिर्भरता के साथ – साथ स्वनिर्भर भी बनाना है । वहीं बच्चें भी पोलियो जैसी बीमारी से मुक्त हो इसके लिए चेयरपर्सन सिंपल टंडेल ने बूथ केन्द्र पहुंचकर माता – पिता को पोलियो की खुराक के लिए जागरूक किया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here