श्री योग वेदांत सेवा समिति,नानी दमन ने दिलिप नगर ग्राउंड पर दिनांक 13/02/22 रविवार को शाम 4 बजे से मातृ पितृ पूजन दिवस का कार्यक्रम रखा गया हैं

0
187

भाव भरा आमंत्रण – भव्य सामुहिक मातृ पितृ पूजन

श्री योग वेदांत सेवा समिति,नानी दमन सभी को आमंत्रित करते हुए अत्यंत हर्षित हो रही है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिलिप नगर ग्राउंड, नानी दमन मे दिनांक 13/02/22 रविवार को शाम 4 बजे से मातृ पितृ पूजन दिवस का कार्यक्रम रखा गया हैं। इस भव्य कार्यक्रम में सभी दमन वासी अपने माता पिता, बड़े बुजुर्गों एवम बच्चो के साथ सपरिवार पधारकर इस कार्यक्रम में सहभागी बन कर शोभा बढ़ावे। कार्यक्रम हेतू सम्पर्क
9558899975, 9726111231
समिति ने सम्पूर्ण शहरवासियों से आवाहन किया है कि अपने परिवार, समाज व देश के मंगल के लिए इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लें । इसे अपने घर में भी अपने अनुकूल पद्धति से मनायें ।भेदभावरहित सभी धर्मों व जातियों के लिए कल्याणकारी इस पर्व को मनाने के लिए देश के अनेक राज्यों में विभिन्न संस्थाओं ने इस पहल का स्वागत किया है । जनता में इसके प्रति बढ़ते आकर्षण व भागीदारी के कारण इस वर्ष भी यह पर्व पूरे विश्व में 14 फरवरी के पहले से ही मनाना शुरू हो गया है । सोशल मीडिया जैसे – ट्विटर, फेसबुक पर इसकी काफी प्रशंसा की जा रही है । साथ ही लोग इस अभियान से जुड़ भी रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here