दीव:- संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण एवं दीव के माननीय प्रशासक श्री प्रफुल्लभाई पटेल ने अपने दीव दौरे के तीसरे दिन आज सुबह करीब 10:30 बजे डीएमसी फिश एवं वेजीटेबल मार्केट का उद्घाटन करते हुए लोगो को समर्पित किया। कार्यक्रम के मुख्य स्थल पर पहॅुचकर माननीय प्रशासक ने शिला पट्टिका का अनावरण कर डीएमसी फिश एवं वेजीटेबजल मार्केट का विधिवत उद्घाटन किया और लालजी केशव, सोलंकी जयाबेन गंगु, यश नाथालाल जोषी और कौशल्या जयंतीलाल को दुकान तथा बानुबेन अल्लाहरखा, सोनाबेन दाया, देवीबेन राजा तथा चेतनबेन कांतिलाल सोलंकी को काउंटर के प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
ध्यातव्य है कि संघ प्रदेश प्रशासक फेरीवालों को श्रेष्ठ सुविधाएं देने के लिए हमेशा से सक्रिय रहें हैं और उसी प्रतिबद्धता को कायम रखते हुए नयी और अत्याधुनिक बाजार का निर्माण किया गया, जिसका आज उद्घाटन हुआ. इससे पूर्व फेरीवाले अपना रोजगार धंधा / व्यापार पुराने बाजार में चलाते थे जहॉं सुविधाओं की कमी के कारण उन्हें अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। माननीय प्रशासक ने उनकी परेशानियों को ध्यान में रखते हुए अत्याधुनिक सुविधयुक्त फिश एवं वेजीटेबल मार्केट के निर्माण का निर्णय लिया। आज उसी बाजार का माननीय प्रशासक के करकमलो से लोकार्पण हुआ। इस मार्केट में फलों और सब्जियों तथा मछली बेचनेवालों के लिए दो अलग-अलग विभाग बनाये गए हैं। यहॉं पर 128 काउंटर और 32 दुकानों के साथ सीवर की सुविधा है। इस नये बाजार से वेंडरों को अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी और उनका रोजगार-धंधा/ व्यापार नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। आज माननीय प्रशासक के हाथों फल और सब्जी बेचनेवाले बहन-भाइयों को क्रेट तथा मछली बेचनेवाली बहनों को इंसुलेटेड फिश बॉक्स, फिश क्रेट और अन्य साधन सामग्री दिए गए। इस अवसर पर माननीय प्रशासक ने कहा कि अब से न आपलोगों को धूप लगेगी न ही बरसात या ठंड से कोई परेशानी होगी। इस जगह पर सभी प्रकार की सुविधायें उपलब्ध कराई गई है। इस जगह को साफ सुथरा रखना आपकी जिम्मेदारी है। प्रशासन स्वच्छता से कोई समझौता नहीं करेगा। सभी वेंडरों ने नये फिश एवं वेजीटेबल मार्केट प्रदान किए जाने हेतु प्रशासक का धन्यवाद किया।
इसके बाद माननीय प्रशासक प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने मकानों के उद्रघाटन के लिए घोघला गए जहॉं सांसद श्री लालुभाई पटेल के साथ शिलापट्ट का अनावरण किया और लाभार्थियों को पक्के मकानों की चाबी प्रदान की। पक्के मकान की चाबी प्राप्ति पर लाभार्थियों की खुशी का ठीकाना न रहा और सभी ने एक सूर में आदरणीय प्रधानमंत्री और प्रशासक का धन्यवाद किया और उनके लंबे जीवन की कामना की। उल्लेखनीय है कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का सपना “Housing For All” को साकार करने के लिए संघ प्रदेश प्रशासन ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घोघला में लगभग 29 करोड़ की लागत से 288 पक्के घरों का नव-निर्माण किया जा रहा है। इसके प्रथम चरण में आज संघ प्रदेश के प्रशासक श्री प्रफुल पटेल जी के कर कमलों से 40 घरों का लोकार्पण किया गया और 03 लाभार्थियों क्रमश: हीरालक्ष्मी हीरालाल पटेल, शिल्पा जयंतीलाल स्मार्ट और शांता हसमुख गोविंद को घर की चाबी प्रदान की गई। पहले इन लाभार्थियों के पास रहने के लिए कोई पक्का मकान या आश्रय नहीं था जिसके कारण इनकी जिंदगी काफी मुश्किल से व्यतित हो रही थी। इन्हें नए घरों में 24 घंटे पानी, बिजली, और कई अद्यतन सुविधाएं मुहैया करवायी गयी है। इससे इनके जीवन स्तर में निश्चय ही अभिवृद्धि होगी और इनके पूरे परिवार का विकास होगा। संघ प्रदेश प्रशासन की प्रतिबद्धिता हर नागरिक को मिले पक्का आश्रय और मकान।
इसके उपरांत माननीय प्रशासक सूर्योदय आवास योजना, बुचरवाड़ा साईट गए जहॉं माननीय प्रशासक का ढोल और नगाड़ो के साथ पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। यहॉं माननीय प्रशासक और माननीय सांसद दमण एवं दीव ने सूर्योदय आवास योजना के तहत बने पक्के मकानों का लोकार्पण किया और लाभार्थियों को पक्के मकानों की चाबी सौंपी। इस स्थल पर माननीय प्रशासक ने 03 लाभार्थियों क्रमश: नरेश सोमा बारिया, रतनबाई राम वाजा, बेबीबेन छगन बामणीया को चाबी दी। ज्ञातव्य है कि सूर्योदय आवास योजना के तहत लगभग 16 करोड़ की लागत से 4 ब्लॉक में कुल 140 पक्के मकानो का निर्मण किया जा रहा है। पहले चरण में आज 40 पक्के मकानों का लोकार्पण किया गया और लाभार्थियों को सौंपे गए। इस अवसर पर माननीय प्रशासक ने कहा कि यह मकान बिल्कुल नॉमिनल खच्र पर दिया जा रहा है। पर इस मकान को लेने हेतु किसी ने गलत सूचना देकर ली है तो प्रशासन उस पर कार्रवाई करते हुए वापस ले सकता है। अत: गलत सूचना देकर इस मकान को लेने की कभी भूल न करें। इस अवसर पर माननीय प्रशासक ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री के दिल में गरीबों की अत्यंत चिंता है और उनके जीवन स्तर को उपर उठाने और उनके रोटी कपड़ा और मकान की कमी न हो उसके लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं। उन्हीं की देन है कि आज यह मकान मात्र 50,000 रूपये की टोकन मनी पर आपको दिया जा रहा है। आनेवाले दिनों में शेष मकान भी बनकर तैयार हो जायेंगे और निर्धारित मानदंडों के अनुसार जरूरत मंदों को प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर दमण दीव के माननीय संसद श्री लालुभाई पटेल ने भी अपने विचार व्यक्त किए और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा आदरणीय प्रशासक श्री प्रफुल पटेल के कार्यों की सराहना की।
प्रशासक, संघ प्रदेश में हर एक व्यक्ति को बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं उपलबध कराने के लिए कटिबद्ध हैं। इसी क्रम में वणांकबारा में हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर का निर्माण किया गया। आज उसी नवनिर्मित हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर का संघ प्रदेश प्रशासक श्री प्रफुल पटेलजी के करकमलों से लोकार्पण हुआ।
इस स्वास्थ्य केंद्र के कार्यान्वित होने से वणांकबारा और साउदवाडी गांव के निवासी में खुशी की लहर दौड़ गयी। इस स्वास्थ्य केन्द्र में यहॉं के लोगों बाल रसीकण, सगर्भा स्वास्थ्य जांच, कुटुम्ब नियोजन, कुपोषण निवारण, तरुण स्वास्थ्य कार्यक्रम, उच्च रक्तचाप/मधुमेह/केंसर रोग प्राथमिक निदान और सरवार, क्षय रोग निदान एवम सारवार, मच्छर उपद्र्वजन्य रोग जैसे डेंगू/मलेरिया का निदान एवम सरवार, और कई अन्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों का एक ही जगह लाभ ले पायेंगे। इसके साथ ही इस केन्द्र पर आयुष चिकित्सा एवं योग प्रशिक्षण की सुविधाएं भी उपलब्ध होगी।
इस लोकार्पण विधि एवं विजिट के दौरान प्रशासक के साथ स्वास्थ्य सचिव, ए. मुथम्मा, वित्त सचिव, गौरव सिंह राजावत, पीडब्लूडी सचिव श्री सौरभ मिश्रा, दीव जिला समाहर्ता सलोनी राय, स्वास्थ्य निदेशक बी. के. दास, दीव जिला पंचायत की अध्यक्षा और प्रशासक के निजी सलाहकार डी सत्या तथा प्रशासन के अन्य अधिकारियों और जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
आज सायं माननीय प्रशासक ने दीव चल रहे विकास परियोजनाओं और प्रस्तावित विकास परियाजनाओं पर विभिन्न एजेंसियों के साथ बैठक की। बैठक में संबंधित एजेंसियों ने विकास परियोजनाओं पर अपने अपन प्रजेंटेंशन प्रस्तुत किए। माननीय प्रशासक एजेंसियों द्वारा प्रस्तुत प्रजेंटेंशन को देखा और विभिन्न एजेंसियों के साथ चर्चा की।
इस बैठक मे माननीय प्रशासक के साथ उनके स्वास्थ्य सचिव ए. मुथम्मा, वित सचिव गौरव सिंह राजवत, पीडब्लूडी सचिव श्री सौरभ मिश्रा, दीव जिला समाहर्ता सलोनी राय, प्रशासक के निजी सलाहकार डी सत्या तथा प्रशासन के अन्य अधिकारियों मौजूद रहे।





