समर्पण फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा उत्तर भारतीय नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट “अयोध्या” कप का किया गया आयोजन.

0
244

उमरगांव तालुका के संजान गांव में समर्पण फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा सीजन 2 अयोध्या कप क्रिकेट का आयोजन किया गया,यह नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट 7,8,9 तीन दिनों के लिए खेली जाएंगी यह 3 दिवसीय हो रहे नाइट टूर्नामेंट में तकरीबन 17 टीमों ने हिस्सा लिया है!आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में समर्पण फाउंडेशन की सभी महिलाएं मौजूद रही थी साथ ही क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज मुख्य अतिथि के तौर पर आए उमरगांव इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रमुख एवं सिटिजन अंब्रेला कंपनी के मालिक नरेशभाई बंथिया द्वारा किया गया! साथ अतिथि के तौर पर प्रशांत गुप्ता एवं संजान के व्यापारी पप्पू भाई गुप्ता भी मौजूद रहे थे! आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में फाइनल विजेता को 60000 का नकद पुरुस्कार और रनर्स-अप को 30000 का नकद पुरस्कार दिया जाएंगा! मुख्य आयोग के तौर पर निशांत गुप्ता,अजित सिंह,सकलेन पठान,पिंकू यादव और करण सिंह रहे थे साथ ही उनके सह कार्यकर्ता के तौर पर हो रहे तीन दिवसीय नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले सुजीत सिंह,इम्तियाज पठान,प्रकाश जायसवाल,अनिल गुप्ता,कन्हैया राजभर,संदीप सिंह,सोनू सिंह,आनंद जायसवाल,ऋषि मिश्रा,आशीष यादव और अनिकेत सिंह की खूब मेहनत रही,मुख्य अंपायर के तौर पर मुनाफ सुल्तान, रियाज जीमरी और कादिर पटेल की उपस्थिति रहेगी और साथ ही थर्ड अंपायर के लिए इलियास मंसूरी रहेंगे और संजान गांव से क्रिकेट कमेंट्री करने वाले कय्युम इनामदार द्वारा कमेंट्री की जाएंगी!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here