सरीगॉव के कीर्ति राय ने 1500 बच्चों को मिठाई एवं नोटबुक देकर दिवाली का त्योहार मनाया….

0
204

तपोवन,संजान : कोरोना काल के बाद लोगो मे काफी उत्साह और उमंग देखने को मिल रहा है,सरीगॉव के जानेमाने सामाजिक कार्यकर्ता कीर्ति राय,मनीष राय,प्रतीक राय तथा उनकी टीम और तथा उनके सहयोगी महेंद्र शाह द्वारा सरीगॉव ग्राम पंचायत की हद में आए अलग-अलग इलाकों के बच्चे जैसे कि गणेश नगर,शिव नगर,उद्धव नगर,राय सागर नगर सहित अन्य इलाकों के बच्चो को मिठाई एवं नोटबुक वितरण किया।
बच्चो की खुशियो में इजाफा हो इसलिए दीवाली के त्योहार पर यह नेक काम कीर्ति राय द्वारा किया गया,कीर्ति राय ने बताया की खुशी के त्योहार पर गरीब बच्चो को खुश करना यही हमारे लिए प्रभुसेवा के बराबर है।
इस कार्यक्रम में वापी और सरीगॉव के विस्तार से लगभग 1500 जितने बच्चे तथा सरीगांव से 500 से ज्यादा बच्चों को मिठाई तथा नोटबुक का वितरण किया गया,इस तरह से एक खास प्रकार की दीवाली मनाई गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here