Home NEWS इंडियन हाई कमिश्नर को एनआरआई ग्रुप लंदन-यूके के कन्वीनर केशव बटाक का...

इंडियन हाई कमिश्नर को एनआरआई ग्रुप लंदन-यूके के कन्वीनर केशव बटाक का पत्र:
कौमी दंगाई ब्रिटेन के लिए नासूर, ‘ब्रिटेन-बदर’ करने को सख्त कानून जरूरी : केशव बटाक

0
262
    तपोवन, संजान : । युनाइटेड किंगडम के अनिवासी भारतीयों के प्रमुख संगठन एनआरआई ग्रुप लंदन-यूके के कन्वीनर केशव बटाक ने लेस्टर के कौमी फ़साद को ब्रिटेन और भारत दोनों के लिए खतरे की घंटी करार दिया है। एनआरआई ग्रुप लंदन-यूके के कन्वीनर केशव बटाक ने लंदन में इंडियन हाई कमिश्नर को भेजे पत्र में लिखा कि गत दिनों लेस्टर और स्मेथविक में कौमी हिंसक वारदातें सुनियोजित षड़यंत्र का नतीजा हैं। कौमी हिंसक प्रदर्शनों और वारदातों से धर्म विशेष के लोगों को दबाने की साजिश है। केशव बटाक ने अपनी इन बातों को इंडियन हाई कमिश्नर से ब्रिटिश सरकार तक पहुँचाने का आग्रह किया। केशव बटाक ने हाई कमिश्नर को पत्र में आगे लिखा कि लेस्टर- स्मेथविक में कौमी फ़साद करने वालों ने महारानी एलिजाबेथ ll के शोक में डूबे ब्रिटेन का भी ख्याल नहीं किया। कौमी दंगाइयों ने हिंसक उपद्रव से पूरी दुनिया में ब्रिटेन को बदनाम किया। ऐसे ब्रिटेनद्रोहियों को तत्काल ब्रिटेन-बदर (बाहर ) किया जाए। अन्यथा आगे चलकर ये ब्रिटेन-युके के लिए नासूर बन जाएंगे। लेस्टर में हिंसक फ़सादज् करने वालों की उनके गाँव में झमेला करने तक की औकात नहीं है। घरों पर तिरंगा फहराते और हाथों में तिरंगा थामे अपने को देशभक्त दिखाते फिरते हैं। ऐसे कौमी फसादियों से पूरी दुनिया परेशान है। ऐसे उपद्रवियों की नकेल कसने के लिए ब्रिटेन में ज्यादा सख्त कानून बनाने की जरूरत है। चीन की तरह इनकी मुश्कें कसी जानी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!