Home NEWS दानह जेडीयू के सिलवासा जिला पंचायत के 17 में से 15 सदस्य...


दानह जेडीयू के सिलवासा जिला पंचायत के 17 में से 15 सदस्य आज भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं जिसके लिए वह सिलवासा समाहर्ता कार्यालय में आए हैं।

0
201

तपोवन,संजान : दादरा नगर हवेली की राजनीति के समीकरण बड़ी तेजी से बदल रहे हैं। सिलवासा नगर पालिका से स्वर्गीय सांसद मोहन एस. डेलकर के करीबी एवं विश्वत माने जाने वाले सुमन पटेल (सिलवासा नगर पालिका के काउंसलर), जिला पंचायत अध्यक्ष निशा भामर, उपाध्यक्ष दीपक प्रधान सहित 14 सदस्यों ने जेडीयू छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने के आशय का एक संयुक्त पत्र पंचायत अधिकारी को सौंपा है। उल्लेखनीय है कि इसे इस्तीफा कहना अभी जल्दबाजी होगी लेकिन इन सभी सदस्यों ने अपनी मंशा इस पत्र के माध्यम से जाहिर कर दी है, जिससे यह तय हो गया है कि सिलवासा जिला पंचायत पर अब भाजपा सत्तासीन होगी। इस उलट-फेर को बिहार में जेडीयू सुप्रीमो नीतीश कुमार के भाजपा से अलग होने के खामियाजा की पूर्ति समझा जा रहा है। जेडीयू के इन सदस्यों का भारतीय जनता पार्टी में लाने का श्रेय प्रशासक प्रफुल भाई पटेल को दिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि जेडीयू सदस्यों के भाजपा में जाने की मंशा उसी दिन साफ हो गई थी जब जिला पंचायत प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासक प्रफुल भाई पटेल से मुलाकात की थी और उन्हें यह कहा था कि जनप्रतिनिधि प्रशासन के साथ मिलकर प्रदेश के विकास हित में कार्य करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!